दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभिजीत दिपके के नेतृत्व में पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR में पारदर्शिता की मांग उठाई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। राजधानी के कई इलाकों में बैरिकेडिंग, वाहन जांच, यातायात डायवर्जन और मेट्रो सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।