दतिया जीत के बाद कांग्रेस ने क्लस्टर, सेक्टर और बूथ प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। बेहतर और कमजोर प्रदर्शन का आकलन कर पार्टी अब इसी मॉडल को प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर लागू करने की तैयारी में है।
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के रिश्तों को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह गलत हैं।