प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह अयोध्या-जनकपुर के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का शुभारंभ करेंगे। करीब 604 किलोमीटर लंबी यह ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से होकर गुजरेगी। इससे रामायण सर्किट और भारत-नेपाल के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।