उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले महिला वोट बैंक को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है। योगी सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की है, जबकि सपा ने सत्ता में आने पर गरीब महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने समेत कई वादे किए हैं।