Oracle में एक बार फिर छंटनी शुरू हो गई है। कुछ कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ईमेल भेजकर बताया गया कि उनकी भूमिका खत्म कर दी गई है और वही दिन उनका आखिरी कार्यदिवस है। यह कदम ऐसे समय आया है जब Oracle AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है।