स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी शामिल हुए। लेकिन उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था, जिस पर पुलिस ने चालान काट दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग पुलिस की निष्पक्षता की तारीफ कर रहे हैं।