स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को देश के युवाओं तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। नेताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।