मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार को अंतिम चेतावनी देने का निर्णय लिया है। यदि 7 अगस्त तक मांगों पर फैसला नहीं होता है, तो पूरे प्रदेश में निजी बसें बंद हो जाएंगी। बस ऑपरेटर्स ने सरकार से कई मांगें रखी हैं, जिनमें बस किराए में बढ़ोतरी, टेंडर के जरिए रॉयल्टी वसूली की प्रक्रिया रोकने और परिवहन कार्यालयों में लंबित कामों को समय पर निपटाने की मांग शामिल है।