इंदौर की सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने चोर बुरहानुद्दीन को पकड़ा है। वह सिर्फ बोहरा समाज के घरों में चोरी करता था। हैरानी की बात है कि वह खुद भी इसी समाज से है। पूछताछ में उसने अपनी वजह भी बता दी। चोर रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच वारदात करता था। उसे पता था कि शुक्रवार को इस समय लोग नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं।