देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से 84 घाट डूब गए, जबकि बिहार में 50 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे सैकड़ों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा और निचले इलाकों में बाढ़ के पानी में कई वाहन बह गए