मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को समाप्त हो गया, जो पांच दिन के लिए बुलाया गया था। इस दौरान 14 विधेयक पेश किए गए और सभी पास हो गए। यह अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर टकराव हुआ। कई बार सदन में तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।