स्वास्तिक एक पवित्र चिन्ह है जो हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इसके साथ बनी 2-2 खड़ी रेखाएं जीवन के चार मूल लक्ष्यों की ओर इशारा करती हैं। यह लक्ष्य हैं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। स्वास्तिक के मध्य भाग को भगवान विष्णु की नाभि बताया गया है और इसके दर्शन करने से दिन सफल हो जाता है।