मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर खड़े हुए जमीन विवाद के बीच उनका बचाव विपक्षी खेमे से किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोहन यादव के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। अखिलेश ने एक तरफ जहां मोहन यादव का बचाव किया तो उनकी भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि तीन मुख्यमंत्रियों को हटाने की साजिश की जा रही है।