मध्य प्रदेश में आज वरिष्ठ आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बदल सकती है, नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर सकते हैं, यह बैठक प्रशासनिक रीशफल पर चर्चा के लिए होगी
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक नेतृत्व का बदलाव पूरा हुआ। अनुराग जैन ने नीति आयोग जाने से पहले मंत्रालय में विदाई ली, जबकि नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने पदभार संभालकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की।