मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। बलरामपुर की जनसभा में योगी ने कहा कि अखिलेश नामांकन दाखिल करें, वह भी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे। जवाब में अखिलेश ने PDA प्रहरी का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।