सिंगरौली कोल ब्लॉक में फर्जी अंगूठों का आरोप, कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की

कांग्रेस ने सिंगरौली के धीरौली कोल ब्लॉक में खनन मंजूरी के लिए मृत लोगों के अंगूठों के निशान लगवाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सीबीआई जांच और खनन पर रोक की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि फर्जी ग्राम सभाएं दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि परियोजना का विरोध कर रहे पढ़े-लिखे आदिवासी नेताओं के भी अंगूठे रजिस्टर में दिखाए गए। कांग्रेस ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी खनन परियोजना से पहले ग्राम सभा की अनुमति जरूरी होती है। यह वन अधिकार कानून के तहत अनिवार्य है।

कांग्रेस ने सिंगरौली के धीरौली कोल ब्लॉक में खनन मंजूरी के लिए मृत लोगों के अंगूठों…