अमेरिका के कई शहरों और उपनगरों में भारतीय समुदाय की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है। भारतीय बाजार, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने कई इलाकों को ‘मिनी इंडिया’ की पहचान दी है। वहीं ट्रंप प्रशासन की सख्त वीजा और इमिग्रेशन नीतियों ने नए भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के सामने चुनौतियां बढ़ाई हैं।