भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराय

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 51वां मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। सेंट लूसिया के डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर ट्रेवीस हेड ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर चार छक्के और 9 चौके की मदद से 76 रन बनाए। जब तक हेड बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वे भारत के हाथ से मैच छीन लेंगे। लेकिन उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

हेड के अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 37 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों पर 20 रन और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 15 रनों का योगदान दिया। बाकी अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं कुलदीप यादव ने चार ओवर में मात्र 24 रन देकर दो विकेट लिए। इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक – एक विकेट मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *