Rafael Nadal का 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना चकनाचूर

Rafael Nadal का 23वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना चकनाचूर

विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) का 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. नडाल वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में अपना खिताब बचाने उतरे थे लेकिन वह दूसरे राउंड में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उन्हें अमेरिका के अनजान खिलाड़ी ने हराकर सभी को चौंकाया. इस मैच को देखने के लिए नडाल की पत्नी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं. नडाल की हार के बाद मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो (Maria Francisca Perello) फूट फूटकर रोने लगी. मारिया का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

37 वर्षीय राफेल नडाल को अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड (Mackenzie McDonald) ने पुरुषों के एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में 4-6,4-6,5-7 से पराजित किया. इसके बाद पत्नी मारिया अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं. वर्ल्ड रैंकिंग में 65वें नंबर पर काबिज 27 साल के मैकेंजी यह यह सबसे बड़ी जीत में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *