मध्य ओवरों में डॉट गेंदें खेलना भारी पड़ा : पॉन्टिंग

चेन्नई, 11 मई/ दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि मध्य ओवरों में बहुत अधिक डॉट गेंदें खेलना उनके लिये घातक साबित हुआ। चेन्नई ने बुधवार रात चेपौक स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 140 रन ही बना सकी। इस हार के साथ दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *