नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई किया

 

बुडापेस्ट, 25 अगस्त| भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर के शानदार थ्रो के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया। नीरज अपने पहले ही प्रयास में भाले को 88.77 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहे। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल का क्वालीफिकेशन निशान 83 मीटर पर निर्धारित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *