ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी पर टंगा मिला

ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वे 11 जनवरी से लापती थीं। कटक के जंगल में शव मिलने के बाद परिवार ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा के अनुसार, 26 वर्षीय राजश्री की स्कूटी अथागढ़ के गुरुदिझटिया जंगल में लावारिस हालत में मिली। यहीं उनका शव एक पेड़ पर फांसी से लटका था।
राजश्री दाएं हाथ की तेज गेंदबाज थीं और मध्य क्रम की बल्लेबाजी भी करती थीं। लापता होने के बाद 12 जनवरी को उनके कोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। Cricketer Rajshree Swain मूल रूप से पुरी जिले की रहने वाली थीं।
वो पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कटक आई थीं। हालांकि, वह टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में उनको स्थान नहीं मिला था। तब वो रोते हुए कैंप से निकली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *