भाजपा ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कुशासन और लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए दस्तावेज जारी किया।
वरिष्ठ नेता ठाकुर ने आरोप लगाया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झूठे वादे किए और दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उन्होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को यमुना नदी में प्रदूषण, दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी घेरा। वरिष्ठ नेता ठाकुर ने दिल्ली में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप भ्रष्टाचार मुक्त शासन के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। वरिष्ठ नेता ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराएगी।
इस बीच, पूर्व मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के पास उनके खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। पूर्व मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को दिल्ली के लोगों के लिए किए गए कामों का हिसाब देना चाहिए। केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज नई दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की। इस योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *