बिना प्लानिंग कोरी घोषणाएं कर रहे शिवराज – कमल नाथ

बिना प्लानिंग कोरी घोषणाएं कर रहे शिवराज – कमल नाथ

चुनाव आ रहा है तो सीएम शिवराज सिंह चौहान धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं, न कोई प्लानिंग है और न ही कोई विजन है। लाड़ली बहना को लेकर एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर दी, लेकिन कब देंगे, किसको देंगे और कैसे देंगे इसका कोई प्लान नहीं है। उक्त आरोप पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बुधवार को शिकारपुर स्थित निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान लगाए। कमल नाथ ने कहा कि यदि वाकई सीएम लाड़ली बहनों को पैसा देना चाहती है तो एक साल का ही पैसा खाते में डाल दे, लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि ये सिर्फ कोरी घोषणाएं करना जानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन आने की बात कही तो, सीएम ने सस्ती शराब बेचने का फैसला कर दिया। आज शराब सस्ती है और राशन महंगा मिल रहा है। मध्य प्रदेश को मद्य प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में सरकार आने पर क्या शराबबंदी करेंगे, इस सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर इस बारे में चर्चा कर ही कुछ तय करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *