गृहमंत्री का तंज : प्रियंका जी, आपकी पार्टी में ही महिलाएं असुरक्षित हैं,लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा

भोपाल
 कांग्रेस नेता उमंग सिंघार पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगने और FIR दर्ज होने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से सवाल किया है। उन्होने कहा कि ‘मुझे मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर कराने वाली पीड़िता कांग्रेस की पदाधिकारी हैं और वर्तमान में पार्टी के विभिन्न पदों पर हैं। प्रियंका जी, आप देश की बात करती हैं, पार्टी में ही महिलाएं असुरक्षित हैं। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का आप का नारा पार्टी मे ही दम तोड़ रहा है। उन्होने कहा कि प्रियंका जी ने नारा दिया था “लड़की हूं लड़ सकती हूं,’ लेकिन लगता है जब कांग्रेसियों के पापाचार सामने आते हैं तो प्रियंका जी आंख व कान बंद कर लेती हैं।

बीजेपी ने उठाए सवाल

बता दें कि कांग्रेस की पदाधिकारी और खुद को विधायक उमंग सिंघार की पत्नी बताने का दावा करने वाली महिला ने उमंग सिंघार पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और नौगांव पुलिस महिला के बयान के आधार पर छानबीन में लग गई है। इसके बाद से बीजेपी नेताओं के लगातार उमंग सिंघार के खिलाफ बयान सामने आ रहे हैं। इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा था कि उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने कमलनाथ से भी पूछा था कि बताएं आखिर कांग्रेस का चरित्र क्या है। इसी के साथ उन्होने कहा कि कि इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को भी जवाब देना चाहिए।

See also  Digital Banking Units: 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी ने कहा- नए भारत का हो रहा उदय

ये मामला सामने आने के बाद उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होने कहा कि पिछले कई महीनों से ये महिला उन्हें प्रताड़ित कर रही है और वो इतने परेशान हो गए थे कि आत्महत्या के बारे में भी सोचने लगे थे। सिंघार ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और समय आने पर वो अदालत में अपनी बात रखेंगे। खुद को निर्दोष बताते हुए उमंग सिंघार ने इसे एक राजनीतिक षडयंत्र बताया। अब इस मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए ट्वीट किया है और पूछा है कि उनकी पार्टी में महिलाओं की क्या स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *