2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा-लालू प्रसाद

पटना
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा।पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद ने कहा- हम 2024 में भाजपा का सफाया कर देंगे। इलाज के बाद दिल्ली से लालू प्रसाद यादव पिछले महीने पटना लौटे थे।

लालू प्रसाद का सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है।

दिल्ली में उनका आज  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना तय है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। दोनों नेता 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए की जा रही पहलों के बारे में कांग्रेस प्रमुख को जानकारी देंगे।
आज शाम छह बजे सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *