हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव में बेटी को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दिया, जिसके चलते किरण चौधरी का पार्टी से ही आंतरिक टकराव हो गया था। जिसके बाद किरण ने हाथ का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया। वह बुधवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *