सी.डी.एस.जनरल अनिल चौहान ने सेना दिवस पर सेना को शुभकामनाएं दी

सी.डी.एस.जनरल अनिल चौहान ने सेना दिवस पर सेना को शुभकामनाएं दी
प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष- जनरल अनिल चौहान ने सेना दिवस पर सेना को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में जनरल चौहान ने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अटूट समर्पण और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा और एकता की आधारशिला है।
सी.डी.एस. चौहान ने कहा कि भारतीय सेना की विरासत चुनौतियों के अनुकूल ढलने, देश की संप्रभुता को बनाए रखने और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की क्षमता पर आधारित है। युद्ध की बदलती गतिशीलता और प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग पर सी.डी.एस. चौहान ने कहा कि आधुनिक युद्ध तेजी से बदल रहा रहा है। सीडीएस ने कहा कि भारतीय सेना को विरोधियों से आगे रहने के लिए खुद को रणनीति और तकनीक में लगातार उन्नत करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *