राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रभु ईसा मसीह के बलिदानों को याद

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह के बलिदानों को याद किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें मानवता के लिए ईसा मसीह द्वारा दिए गए महान बलिदान की याद दिलाता है। आइए इस दिन हम प्रभु ईसा द्वारा दिखाए गए करुणा, दया और क्षमा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *