महाराष्ट्र का अगला सीएम कोन बनेगा ?

महाराष्ट्र का अगला सीएम कोन बनेगा ?

लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनाव आयोग के साथ ही पक्ष-विपक्ष ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। इसमें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया, साथ ही आम चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई।

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 जून को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राज्य के लिए चुनावी नीति तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *