भोपाल दौरे से पहले राहुल का सियासी वार:‘एपस्टीन फाइल’ में नाम किसका ?

भोपाल।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को भोपाल आएंगे। यहां आने से पहले राहुल ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला।

एक दिन पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस को नंगा बताया था। इस पर पलटवार करते हुए राहुल ने सोमवार को पलटवार किया। उन्होंने पूछा-एपस्टीन फाइल में भारत से नाम किसका,तब शर्म किसे आना चाहिए?

डील के खिलाफ देशभर में महाचौपाल

कांग्रेस इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ देशभर में महाचौपाल कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एक बड़ा आयोजन राजधानी के जवाहर चौक में रखा गया है।

इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के अलावा,सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने का दावा पार्टी ने किया है।

दोपहर 1बजे भोपाल पहुंचेंगे राहुल

राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल आएंगे। वह करीब एक घंटा बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहीं खड़गे राहुल से एक घंटा पहले भोपाल पहुंच जाएंगे।

कार्यक्रम शुरू होने तक खड़गे शहर के एक निजी होटल में रुकेंगे।

मांगा था लाल परेड मैदान,,मिला जवाहर चौक

मप्र कांग्रेस ने राहुल-खड़गे की महाचौपाल के लिए लाल परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी। विकल्प के तौर पर जवाहर चौक मैदान का नाम भी सुझाया गया।

जिला प्रशासन ने जवाहर चौक पर सभा की अनुमति दी है। सोमवार को यहां दो बड़े डोम तैयार किए गए।

राहुल का पलटवार,ट्रेड डील को बताया शर्मनाक

एआई समिट के दौरान कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने मेरठ में एक दिन पहले तंज कसा था।

उन्होंने कहा कि जो पहले ही नंगे हैं,उन्हें अपनी कमीज उतारने की क्या जरूरत?

इस पर राहुल ने मंगलवार को पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

‘X’ पर साझा किया दो मिनट का वीडियो

राहुल ने आज एक्स पर करीब दो मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया।

इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रंप के हाथों बेच दिया।

पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *