ब्रह्मोस मिसाइल का नौसेना ने किया सफल परीक्षण

ब्रह्मोस मिसाइल का नौसेना ने किया सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसके बूस्टर को DRDO द्वारा डिजाइन किया गया है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल ने अरब सागर में सफलता पूर्वक सटीक हमला किया। ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण कोलकाता श्रेणी के निर्देशित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत से किया गया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा है। मिसाइल का सफल परीक्षण आत्मनिर्भरता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा है।

ब्रह्मोस’ दो नदियों के नाम को जोड़कर बना है, भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कोवा। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में से एक है जो भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूसी संघ के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम में विकसित किया गया है। यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, हवाई जहाज, जेट या जमीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यह दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

भारतीय नौसेना के विध्वंसक और फ्रिगेट सहित तमाम जहाजों के लगभग सात वर्ग ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइलों से लैस हैं। भारतीय सेना भी ब्रह्मोस इकाइयों की कम से कम तीन रेजीमेंटों से लैस है। अत्यधिक बहुमुखी ब्रह्मोस का उपयोग जहाजों, भूमि-आधारित लक्ष्यों और रडार स्टेशनों सहित विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों के लिए किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *