बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हथियार सहित गिरफ्तार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हथियार सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के एक सदस्य की गिरफ्तारी के साथ राज्य में लक्षित हत्याओं को विफल कर दिया है। इस मॉड्यूल को अमरीका में रहने वाला वांछित आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन संचालित कर रहा है। यह आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि यह इटली में रहने वाले उसके सहयोगी रेशम सिंह के साथ मिलकर काम कर रहा है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान बटाला के घनी के बांगर निवासी विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके पास से एक .32 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, नौ कारतूस और एक खाली गोली का खोल बरामद किया है।

यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर को खुफिया सूचना मिली थी कि हैप्पी पासियन अपने सहयोगी रेशम सिंह के साथ मिलकर पंजाब में कोई बड़ी आपराधिक गतिविधि करने की योजना बना रहा है। इस उद्देश्य के लिये उन्होंने अपने साथी विक्रमजीत सिंह को काम सौंपा था, जो अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर अमृतसर के चमरंग रोड की ओर जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *