त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP सफल 

त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय में BJP सफल

 

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए आज परिणाम का दिन है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।

त्रिपुरा और नगालैंड में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। भाजपा गठबंधन सरकार बना रही है। वहीं मेघायल में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एक बार फिर NPP से बातचीत शुरू कर दी है। कुल मिलकार तीनों राज्यों में 3-0 से भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है।

अब तक के परिणाम की बड़ी बात यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। 2024 के आम चुनावों में इसका असर दिखेगा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *