तेलंगाना में 7 महीने में 7 विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

तेलंगाना में 7 महीने में 7 विधायकों ने छोड़ा पार्टी का सा

तेलंगाना की सत्ता हाथ से जाने के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पार्टी को एक और झटका लगा। दरअसल, बीआरएस का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल हो गया। इससे एक दिन पहले यानी की शुक्रवार को बीआरएस के विधान परिषद के छह सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 

गडवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री ने विधायक का पार्टी में स्वागत किया। कृष्ण मोहन सीएम रेवंत रेड्डी के गृह जिले महबूबनगर के गडवाल विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *