ओटीटी पर अजय देवगन की ‘मैदान’ हुई रिलीज

ओटीटी पर अजय देवगन की ‘मैदान’ हुई रिली

फिल्म ‘मैदान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। ये फिल्म शुरुआत में दर्शकों को पसंद नहीं आई थी, पर 1 हफ्ते बाद फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इसमें अजय देवगन ने फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। रिलीज के लगभग 2 महीने बाद फिल्म ‘मैदान’ ओटीटी के इस बड़े प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गई है।

 

फिल्म ‘मैदान’ हुई ओटीटी पर रिलीज (Maidaan OTT Release)

फिल्म ‘मैदान’ के ओटीटी पर आने का इंतजार दर्शक कर रहे थे। जिन लोगों ने थिएटर में ये फिल्म नहीं देखी वह इससे अब देख सकते हैं। फिल्म ‘मैदान’ 5 जून बुधवार को रिलीज हो गई है। अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म ‘मैदान’ ने दस्तक दे दी है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा अजय देवगन की जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *