अमरनाथ यात्रा से पहले उरी में घुसपैठ की कोशिश

अमरनाथ यात्रा से पहले उरी में घुसपैठ की कोशिश

उत्तरी कश्मीर में उरी सेक्टर के अंतर्गत गोहालन में सुरक्षा बलों ने एलओसी पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। बताया जाता है कि सैनिकों ने आतंकियों को ट्रैक किया। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना के जवान आतंकियों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले बीते बुधवार को बारामूला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान उत्तरी कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश कर रहा है। वहीं जम्मू में भी आतंकियों ने लगातार घटनाक्रम तेज कर दिया है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर पिछले दिनों समीक्षा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *