अब मध्यप्रदेश के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कमलनाथ

भोपाल, 13 मई/ कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस के आला नेतृत्व को बधाई प्रेषित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अब पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कमर कस ले। श्री
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और
अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं
और जनता को हार्दिक बधाई देते हैं। कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *