PM मोदी को अब तक इन 16 देशों का मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

PM मोदी को अब तक इन 16 देशों का मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में रूस का पहला विदेशी द्विपक्षीय दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत रूस के लिए कितने अहम हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने पीएम मोदी (Narendra Modi) को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने (Vladimir Putin) खुद अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। इसी के साथ ही रूस उन 16 देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है।

2024 में रूस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल’ पीएम मोदी को दिया है।

2023 को ग्रीस ने दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ दिया। इसे ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन साकेलारोपोलू ने प्रदान किया था।

13 जुलाई, 2023 को पीएम मोदी को फ्रांस में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

जून 2023 में, मिस्र में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *