PM News: PM मोदी के चलते गूगल पर ट्रेंड हुआ लक्षद्वीप, अब तक 50 हजार से ज्यादा बार हुआ सर्च

 

PM News: लक्षद्वीप केरल के तट से दूर मूंगा चट्टानों पर बसा एक द्वीप समूह है। लक्षद्वीप शब्द का अर्थ एक लाख द्वीप है। लक्षद्वीप में समुद्र तट, नीला पानी और सफेद रेत जैसी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य इसे घूमने लायक जगह बनाती हैं। अभी तक पर्यटकों की जानकारी के अभाव में यह उनसे दूर ही था। आंकड़ों के हिसाब से 2022 में 1 लाख विदेशी पर्यटक लक्षद्वीप घूमने के लिए आए थे। यह आंकड़ा साल 2021 से केवल 4 हजार ज्यादा है। लक्षद्वीप में घरेलू पर्यटकों की संख्या कम ही होती है।

पीएम मोदी की अपील का दिखा असर

पीएम मोदी की स्नॉर्कलिंग, सफेद रेत पर चलते हुए और विशाल नीले समुद्र के पास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उसके बाद पीएम मोदी की घरेलू पर्यटकों से लक्षद्वीप आने की अपील ने काम कर दिया। अब लक्षद्वीप को गूगल पर काफी लोग सर्च कर रहे हैं। यह भारत में गूगल पर नौवां सबसे ज्यादा सर्च करने वाला स्थान है।

कश्मीर को लेकर की थी ऐसी ही अपील

साल 2021 में पीएम मोदी ने ट्विटर पर जम्मू कश्मीर की जबरवान रेंज की तलहटी में मौजूद ट्यूलिप गार्डन के बारे में अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को जीवन में एक बार इस ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती के दर्शन करने चाहिए। उसके बाद पर्यटकों की कमी से जूझ रहे ट्यूलिप गार्डन में उनकी बाढ़ सी आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *