PF खाताधारकों के खातों मे ब्‍याज की राशि हुई जमा

PF खाताधारकों के खातों मे ब्‍याज की राशि हुई जमा

देश के लाखों नौकरीपेशा कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए यह एक जरूरी सूचना है। यदि आप पीएफ खाते में जमा राशि पर ब्‍याज का इंतज़ार कर रहे हैं तो खुश हो जाइये। आपका इंतज़ार खत्‍म हुआ। सरकार ने ब्‍याज की राशि जमा कर दी है। अब बारी-बारी से यह राशि खातों में जमा कराई जाएगी। ऐसे में आपको केवल अपना खाता चेक करते रहना है। सरकार ने स्‍वयं यह जानकारी लोकसभा में दी है। इसके अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से जुड़ी करीब 98 प्रतिशत अंशदाता कंपनियों के सदस्यों के खाते में वित्त वर्ष 2021-22 का ब्याज छह मार्च तक जमा कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

कई संसद सदस्य और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि लंबे समय से ब्याज जमा नहीं होने का मुद्दा उठा रहे थे। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत तय की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईपीएफ खातों में ब्याज जमा करना एक सतत प्रक्रिया है और नया साफ्टवेयर लागू होने के बाद निर्धारित तरीके से जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीडीएस से जुड़े नए नियमों के कारण ब्याज जमा करने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *