नईदिल्ली,एजेंसी। भारतीय नेवी के वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना हुई है। न्यूज एजेंसी ANI ने नेवी के हवाले से बताया है कि मल्टी रोल फ्रिगेट ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई की शाम मेंटेनेंस के दौरान आग लगी थी। डॉकयार्ड में तैनात फायरफायटर्स की मदद से शिप के क्रू ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पाया।
आग काफी भीषण थी, जिसकी वजह से डॉकयार्ड की तरफ वाला शिप का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है और शिप एक तरफ झुक गया है। हादसे में एक सेलर लापता हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। नेवी ने घटना की इन्क्वायरी का आदेश दिया है। फिलहाल यह चेक किया जा रहा है कि आग लगने का कोई और रिस्क तो नहीं है।
19 जुलाई को कार्गो शिप में लगी थी आग
इससे पहले 19 जुलाई को गोवा के तट के पास मर्चेंट नेवी के शिप में आग लगी थी, जिस पर 21 जुलाई को काबू पाया गया। इंडियन कोस्ट गार्ड अधिकारी ने बताया कि जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
एमवी मेर्स्क फ्रैंकफर्ट शिप 1,154 कंटेनर्स लेकर गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इसमें बेंजीन और सोडियम सायनेट जैसे खतरनाक कार्गो रखे थे।