Chandrayaan-3: ‘प्रज्ञान’ की चांद पर सैर शुरू,बेखौफ हो कर रहा है मुआयना

बंगलुरू।भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है… बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की… लैंडिंग के दो घंटे और 26 मिनट बाद लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ भी बाहर आ गया है…

इसरो के अनुसार,’प्रज्ञान’ ने अपना काम शुरू कर दिया है..वह घूम घूमकर चांद का मुआयना कर रहा है..कहां पानी है..कहां बर्फ..कहां कौन से मिनरल्स..और भी बहुत कुछ..बता दें कि चंद्रयान-3 ने 40 दिन की सफल यात्रा के बाद कल शाम चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी..चंद्रयान के लैंडर विक्रम के सफल सॉफ्ट लैंडिंग करते ही भारत की सफलता को देख दुनिया भर के लोग हैरान रह गए..एक इतिहास रचा गया..

जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ व इसरो के लोगो की छाप छपती चली जाएगी… रोवर की मिशन लाइफ 1 लूनर डे है… चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *