BRICS Summit:मोदी-जिनपिंग मिले,लद्दाख में तनाव कम करने पर बनी सहमति; ब्रिक्स में शामिल होंगे 6 नए मेंबर

जोहान्सबर्ग (Agency)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने आज मुलाकात की। दोनों ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे का अभिवादन किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री और जिनपिंग ने पूर्ण सत्र में भाग लिया था लेकिन फोटोग्राफ सत्र के दौरान अलग-अलग खड़े थे।

लद्दाख के गलवान में हुई सेना की झड़प के बाद पहली बार दोनों में मुलाकात बाली में हुई थी।
नई दिल्ली, एएनआई। BRICS Summit जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति से बात करते हुए देखा गया जब वे ब्रिक्स नेताओं की ब्रीफिंग के लिए जा रहे थे।


कल अलग-अलग दिखे थे दोनों नेता
बुधवार को, प्रधानमंत्री और जिनपिंग ने पूर्ण सत्र में भाग लिया था, लेकिन फोटोग्राफ सत्र के दौरान अलग-अलग खड़े थे। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार को बेहतर निर्णय बताया। बता दें कि ब्रिक्स में छह नए देश जुड़े हैं, जिसमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

गलवान झड़प के बाद दूसरी बार हुई मुलाकात
पिछले नवंबर में, पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति से हाथ मिलाया था और बाली में जी20 नेताओं के लिए औपचारिक रात्रिभोज में संक्षिप्त बातचीत की थी, जो 2020 में लद्दाख में सैन्य गतिरोध की शुरुआत के बाद सार्वजनिक रूप से उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच तनाव है। दोनों देशों ने स्थिति को सुलझाने के लिए 19 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता की है।

ब्रिक्स की बदली परिभाषा

अब तक ब्रिक्स की परिभाषा इसके सदस्य देशों के नाम से यानी ब्राजील,रूस,इंडिया,चीन व दक्षिण अफ्रीका के नाम से थी ,लेकिन अन्य सदस्य देशों को इसमें जोड़े जाने की संभावना का देखते हुए इसकी नई परिभाषा कुछ इस तरह होगी….

• ब्रिक्स की नई परिभाषा है- ब्रेकिंग बैरियर्स (बाधाओं को खत्म करना), रिवाइटालाइजिंग इकोनमीज (अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करना), इंस्पायरिंग इनोवेशन (नवाचार को प्रेरित. करना), क्रिएटिंग अपार्च्यूनिटीज (अवसर सृजित करना) और शेपिंग द फ्यूचर (भविष्य को आकार देना) ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *