2024 में चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन और 2027 में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

2024 में चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन और 2027 में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

भारतीय रेलवे अब हाइड्रोजन गैस से ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड के सदस्य अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि भारत इस साल अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू कर देगा और 2047 तक ऐसी ट्रेनों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। उन्होंने बताया है सुरक्षा को लेकर रेलवे कवच 4 को लांच कर रहा है। इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। 1400 किलोमीटर ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के 3,000 किलोमीटर के लिए बोलियां स्वीकार की जा रही हैं। बजट में से 1.08 लाख करोड़ रुपए केवल सुरक्षा बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे।

गति शक्ति के आने से काम की रफ्तार में इजाफा हुआ है। सालाना 70 से 80 योजनाओं की संस्तुति दी जा रही है। पहले यह संख्या महज 7 से 8 थी। रेलवे प्रतिदिन 14.50 किलोमीटर रेलट्रैक का निर्माण कर रहा है। पिछले वर्ष 5,000 किलोमीटर के ट्रैक का निर्माण किया गया। उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर कहा कि 2027 तक देश में पहली बुलेट ट्रेन देखने को मिल सकती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पीएम मोदी ने रेलवे को 2 लाख 62 हजार करोड़ का बजट आवंटन दिया है। इसमें 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये सेफ्टी बढ़ाने के लिए है। पीएम मोदी ने 10 वर्षों में रेलवे को मजबूत करने के हर तरीके पर ध्यान दिया है। 2014 के पहले 60 साल देखें तो 20,000 किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण हुआ था। 10 सालों में 40,000 किलोमीटर रेलवे विद्युतीकरण हुआ है। 2014 में नए ट्रैक 3 से 4 किलोमीटर एक दिन में बनते थे। पिछले वर्ष 14.50 किलोमीटर प्रतिदिन, पूरे साल में 5,300 किलोमीटर नए ट्रैक बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *