14 मई से दो रुपए महंगा मिलेगा अमूल,मदर डेयरी का दूध,बढ़ाए दाम

नई दिल्ली।

आम आदमी को रोजमर्रा के खर्च में एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल के दूध के दाम बढ़ाने के ऐलान के महज आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। दोनों कंपनियों के नए रेट 14 मई से लागू होंगे।

बताई लागत बढ़ने की वजह

कंपनियों का कहना है कि पशु आहार, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, यह बढ़ोतरी करीब 2.5% से 3.5% के बीच है।

अमूल ने मई 2025 के बाद पहली बार दाम बढ़ाए हैं, जबकि मदर डेयरी इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतें बढ़ा चुकी है।

डेयरी कंपनियों का कहना है कि उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है। पशु चारे की महंगाई और ईंधन खर्च ने डेयरी सेक्टर पर दबाव बढ़ा दिया है।

अमूल का सहकारी मॉडल देशभर में डेयरी किसानों को जोड़ता है। गांव की डेयरी समितियों से लेकर जिला यूनियन और राज्य फेडरेशन तक फैला यह नेटवर्क करीब 15 लाख लोगों को रोजगार देता है। यही मॉडल आज बिजनेस स्कूलों में केस स्टडी के रूप में पढ़ाया जाता है।

अमूल दूध व इसके उत्पादों की नई दरें

See also  बढ़वाई का लोकगीत बना महंगाई के खिलाफ जनभावना का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *