हरियाणा की सभी सीटें जीतेगी BJP: जेपी नड्डा

हरियाणा की सभी सीटें जीतेगी BJP: जेपी नड्डा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान वह ‘बुद्धिजीवी सम्मेलन’ में शामिल हुए और लोगों से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जेपी नड्डा ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में लोगों को बताया कि भाजपा ने लोगों के हित में कितने काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में विकास को एक नई गति मिली है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी ने देश की जनता और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जितने भी विपक्ष के नेता हैं, वे या तो जेल में हैं या फिर बेल पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *