सेना में ब्रिगेडियर और उनसे ऊपर के सभी अधिकारियों की वर्दी समान

 

दिल्ली 09 मई विभिन्न स्तर पर सुधारों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है सेना ने एक और महत्वपूर्ण तथा बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि उसके ब्रिगेडियर और उनसे ऊपर के रैंक के सभी अधिकारियों की वर्दी एक समान रहेगी चाहे वह किसी भी रेजिमेंट से हो। सूत्रों के अनुसार पिछले महीने संपन्न हुए सेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन में काफी गहन विचार विमर्श और सभी पक्षधारकों के साथ विस्तार से बातचीत के आधार पर यह निर्णय लिया गया। नया नियम आगामी एक अगस्त से लागू होगा। हालांकि सूत्रों ने साफ किया है कि यह बदलाव केवल ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अधिकारियों के मामले में लिया गया है और कर्नल तथा उससे नीचे के रैंकों की वर्दी पहले की तरह ही रेजिमेेंटों के अनुरूप अलग अलग ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *