लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही गुरुवार से आचार संहिता भी हटा दी गई। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर दिए। लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को आचार संहिता लागू की गई थी। इसके हटने के साथ ही प्रदेश में जनसुनवाई के साथ ही शासकीय कामों पर रोक हट गई है। अब प्रदेश में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल के बचे साढ़े चार साल विकास कार्यों को गति देने पर काम करेंगे। इसके लिए वह प्रदेश में अब अपनी टीम की तैनाती करेंगे। बड़े स्तर पर मंत्रालय से लेकर जिलों तक अधिकारियों को इधर उधर किया जाएगा। इसके लिए उनके काम को आधार बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *