राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के अंदर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई। राष्ट्रपति आज दोपहर ब्लू फ्लैग बीच पर भारतीय नौसेना के वार्षिक नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण नौसैनिक आक्रमण ऑपरेशन ट्राइडेंट की वर्षगांठ का प्रतीक है।
इस आयोजन में नौसेना कमांडो और सैन्य कर्मियों के साथ 15 से अधिक जहाजों, पनडुब्बियों और 40 विमानों की विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। नौसेना की क्षमताओं और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में इसके समर्पण को उजागर करने के उद्देश्य से, कार्यक्रम में मिग-29के और हॉक लड़ाकू विमानों तथा मार्कोस और युद्धपोतों तथा पनडुब्बियों के युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *